हैदराबाद दुर्घटना में 3 मरे

हैदराबाद, 25 नवंबर (आईएएनएस)। हैदराबाद में बुधवार को एक कार दूध के टैंकर से टकरा गई। इस हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि हादसा आउटर रिंग रोड पर राजेंद्र नगर मंडल में हुआ।

मृतकों में आंध्र प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक और इस समय तेलंगाना सरकार के सलाहकार पी. रामुलु के पोते वरुण पवार (20) भी शामिल हैं।

टैंकर चालक टक्कर के बाद फरार हो गया। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार काफी तेज थी।

घायल युवक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493