12 सितंबर को इंदौर में राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम

इंदौर। मध्य प्रदेश में कांग्रेस अब छात्रों और Gen Z युवाओं के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने की तैयारी में है। इसी कड़ी में पार्टी की ओर से इंदौर में बड़े स्तर पर ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी की जा रही है। कार्यक्रम के लिए 12 सितंबर की तारीख प्रस्तावित की गई है। इसमें लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शामिल होंगे।

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निवास पर बैठक हुई। इसमें राहुल गांधी की टीम से केबी बायजु भी शामिल हुए। साथ ही इंदौर कांग्रेस के नेताओं में सतनारायण पटेल, शोभा ओझा, विपिन वानखेड़े, चिंटू चौकसे, सदाशिव यादव, संजय कामले, रीना बोरासी सहित अन्य नेता और पदाधिकारी शामिल हुए।

बैठक में स्थानीय कांग्रेस नेताओं और पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम की रूपरेखा, आयोजन स्थल और छात्रों की भागीदारी सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। बताया जा रहा है कि ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए प्रदेश के दो शहरों इंदौर और जबलपुर के नाम सामने आए थे। हालांकि, अब इसके लिए इंदौर को चुना गया है, क्योंकि इंदौर प्रदेश का प्रमुख एजुकेशन हब है। शहर में बड़ी संख्या में कॉलेज और विश्वविद्यालय हैं, जिससे कार्यक्रम में बड़ी छात्र भागीदारी जुटाने की संभावना है।

About Dharm Path

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493