MP: थाने में आत्मदाह करने वाली महिला की मौत

धार – मध्य प्रदेश के धार जिले के धरमपुरी थाने में 23 अगस्त को खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाने वाली दीपिका ठाकुर की शनिवार को इंदौर के एमवाय अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। गंभीर रूप से झुलसने के बाद उसे धरमपुरी से इंदौर रेफर किया गया था। शनिवार दोपहर करीब 3 बजे उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद दीपिका का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह कई महीनों से न्याय के लिए अधिकारियों के चक्कर लगाने का दावा करती दिखाई दे रही है।

दीपिका 23 अगस्त को अपने पति कासिम खान और तीन बच्चों के साथ धरमपुरी थाने पहुंची थी। यहां उसने अपनी शिकायत पर सुनवाई नहीं होने का आरोप लगाया। इसी दौरान उसने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डाला और आग लगा ली थी। आग बुझाने की कोशिश में सब इंस्पेक्टर अतुल जोशी समेत एक अन्य पुलिसकर्मी भी झुलस गए थे। दीपिका 25 प्रतिशत से अधिक जल गई थी। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे इंदौर के एमवाय अस्पताल भेजा गया था।

About Dharm Path

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493