34 लाख 52 हजार सदस्यता पत्रक प्रस्तुत कर भाजपा युवा मोर्चा ने रचा इतिहास

11200599_467341533421823_7568258902647149306_nभोपाल-आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित युवा मोर्चा की महासंपर्क अभियान को लेकर आवश्यक बैठक आहूत की गई. जिसमें आने वाले कार्यक्रमो की समीक्षा की गई। भारतीय जनता युवा मोर्चा म.प्र सदस्यता महाअभियान में देश में नंबर एक पर आया हैं.युवा मोर्चा म.प्र को युवा मोर्चा राष्ट्रीय नेतृत्व ने इस सफलता पर बधाई दी ।
म.प्र. युवा मोर्चा ने 34 लाख 52 हजार सदस्यता की, साथ ही युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री अमरदीप मौर्य जी ने सदस्यता वाले सभी पत्रक प्रदेश महामंत्री अरविंद भदौरिया  एंव विधायक श्री विश्वास सारंग को सौंपे.

भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष अमरदीप मौर्य ने इसका श्रेय अपने वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन एवं साथी कार्यकर्ताओं की लगन व मेहनत को दिया.उन्होंने बताया की सदस्यता करने में युवाओं की मेहनत तारीफ़ योग्य है.भाजपा अपने इन युवा कार्यकर्ताओं का आभार मानती है इन शब्दों से मोर्चा अध्यक्ष ने सदस्यों का के प्रति आभार प्रगट किया.

 

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493