एससी/एसटी मामलों के न्यायाधीश एडीजे डॉक्टर अजय कुमार की अदालत नंबर चार में गुरुवार को सुनवाई शुरू हुई। सुनवाई में दयाशंकर सिंह की ओर से वकीलों ने पक्ष रखा। इसमें एडीजे ने विवेचक सीओ सिटी पंकज कुमार सिंह से सीडी मांगी। लेकिन विवेचक सीडी पेश नहीं कर पाए।
इस पर अदालत ने सीडी को दो दिन के भीतर पेश करने के लिए विवेचक को आदेश दिया। सीडी के अभाव में सुनवाई टालते हुए छह अगस्त की तिथि निर्धारित कर दी। इससे पहले शासकीय अधिवक्ता ने मायावती पर अभद्र टिप्पणी को एक गंभीर मामला बताते हुए अदालत के समक्ष अपना पक्ष रखा।
मामले में जमानत के लिए बहस करने वाले वकील सूर्यनाथ यादव ने बताया कि मामले में आईओ द्वारा साक्ष्य प्रस्तुत किए गए हैं वह पूर्ण नहीं है, इसलिए छह अगस्त को दी तारीख पर सुनवाई होगी।
dharmpath.com dharmpath