उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के सिनेमागृहों व छविगृहों के सु²ढ़ीकरण के लिए आकर्षक सुविधाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है। सरकार को यह आशा है कि सिनेमाघरों के व्यवस्थित होने पर राजस्व बढ़ेगा।
मनोरंजन कर विभाग से प्राप्त सूचना के अनुसार, एकल छविगृहों में जनसुविधा के उद्देश्य से उच्चीकरण करने के लिए क्रमश: आधुनिक ध्वनि प्रणाली, एयरकंडीशनिंग, जेनरेटर, फॉल्स सीलिंग, फर्नीचर तथा सोलर सिस्टम स्थापित करने के लिये उक्त सुविधाओं पर निवेश की धनराशि के 50 प्रतिशत अनुदान प्रदान किए जाने की व्यवस्था की गई है।
साथ ही पुराने बंद पड़े व घाटे में चल रहे छविगृह स्वामियों को प्रोत्साहित करने के लिए रिमॉडल व पुर्नसरचित कर विविध सुविधाओं व व्यावसायिक गतिविधियों से युक्त एकल छविगृह व मल्टीप्लेक्स बनाने के लिये व्यवस्था प्रदान की गई है।
शासन ने सिने दर्शकों को सिनेमा परिसर में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एकल सिनेमा परिसर के रख-रखाव व अनुरक्षण तथा वातानुकूलन व वायुशीतन सुविधाओं के लिए सिनेमा स्वामियों को प्रति टिकट मूल्य में से मनोरंजन कर को छोड़कर क्रमश: छह रुपये तथा तीन रुपये के उपयोग की व्यवस्था की गई है।
सिनेमा व्यवसाय को पारदर्शी बनाने व इंस्पेक्टर राज को समाप्त करने के उद्देश्य से आमोद स्वामियों को मनोरंजन कर के लेखे का ऑनलाइन रिटर्न तैयार करने एवं ऑनलाइन मनोरंजन कर जमा करने की सुविधा प्रदान करने के साथ आमोदों के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था भी कर दी गई है।
dharmpath.com dharmpath