कटिहार, 6 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार में कटिहार के कुर्सेला थाना क्षेत्र से तीन अगस्त को अगवा हुई व्यवसायी की बेटी स्पर्श (4) का अब तक सुराग नहीं है। हालांकि पुलिस ने इस अपहरण मामले में शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के पूर्व सांसद नरेश यादव के बेटे सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
कटिहार के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) बाबूलाल यादव ने शनिवार को बताया कि स्पर्श अपहरण मामले में पुलिस ने संतोष यादव और उसके एक साथी सुनील सिंह को गिरफ्तार किया है।
आरोप है कि संतोष ने स्पर्श के पिता भानु अग्रवाल को फोन कर स्पर्श को छोड़ने के एवज में 25 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। संतोष पूर्व राज्यसभा सांसद नरेश यादव का बेटा है।
एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
उल्लेखनीय है कि कटिहार के बड़े व्यवसायी भानु अग्रवाल की चार साल की बेटी स्पर्श का स्कूल से लौटते वक्त अपहरण कर लिया गया था।
वहीं राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) सुनील कुमार ने बताया कि कटिहार के व्यवासायी की बेटी के अपहरण मामले की जांच और स्पर्श की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस की एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि अपहर्ताओं की पहचान कर ली गई है।
dharmpath.com dharmpath