रांची, 7 अगस्त (आईएएनएस)। झारखंड के पलामू जिले में कथित तौर पर काला जादू करने के आरोप में दो महिलाओं की पीटपीट कर हत्या कर दी गई।
पुलिस ने रविवार को बताया कि पीड़ितों की पहचान बसंती देवी (41) और मुनवा देवी (36) के रूप में की गई है। दोनों बादेपुर गांव के तोला सहियारा की रहने वाली थीं।
पुलिस के मुताबिक, ग्रामीणों ने उनकी हत्या करने के बाद उनके शवों को सोन नदी में बहा दिया।
घटना शनिवार रात की है, लेकिन पुलिस को रविवार को इसकी जानकारी मिली। झारखंड में जादूटोने के आरोप में अब तक 1,000 से भी ज्यादा महिलाओं की हत्या हो चुकी है।
dharmpath.com dharmpath