मोदी गरीबों की रक्षा करने में अक्षम : कांग्रेस

नई दिल्ली, 8 अगस्त (आईएएनएस)। कांग्रेस ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दलितों की रक्षा करने में ‘अक्षम’ होने का आरोप लगाया। पार्टी ने कहा कि वह गौरक्षकों से दलितों की रक्षा करने की स्थिति में नहीं हैं।

लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “प्रधानमंत्री गरीबों के नाम पर सत्ता में आए, लेकिन अब वह उनकी रक्षा करने में सक्षम नहीं हैं। संसद में जवाब देने की बजाय वह बाहर बयान दे रहे हैं।”

खड़गे ने प्रधानमंत्री के तेलंगाना में रविवार को दिए गए बयान के संदर्भ में कहा, “प्रधानमंत्री असहाय व कमजोर हो गए हैं। इसी बेबसी में उन्होंने पहले उन्हें गोली मार देने की बात कही। वह जानते हैं कि उन्हें नियंत्रित नहीं कर सकते।”

मोदी ने रविवार को तेलंगाना में कहा था, “मैं ऐसे सभी लोगों (गौरक्षकों) से कहना चाहता हूं कि यदि आप हमला करना चाहते हैं, तो मुझ पर कीजिए मेरे दलित भाइयों पर नहीं। यदि आप गोली मारना चाहते हैं, तो मुझे मारिए, मेरे दलित भाइयों को नहीं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493