कश्मीर में शांति के लिए लोकसभा में प्रस्ताव पारित

नई दिल्ली, 12 अगस्त (आईएएनएस)। लोकसभा ने शुक्रवार को सर्वसम्मति से जम्मू एवं कश्मीर की स्थिति पर एक प्रस्ताव पारित किया और राज्य के लोगों, खास तौर पर युवाओं में विश्वास बहाली के लिए काम करने का संकल्प लिया गया।

प्रस्ताव पढ़ते हुए अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कश्मीर घाटी में लंबे से बनी अशांति पर गहरी चिंता व्यक्त की और हालात सामान्य बनाने के लिए तुरंत कदम उठाने की जरूरत पर बल दिया।

प्रस्ताव में हालांकि कहा गया, “एकता, अखंडता और राष्ट्र की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं हो सकता।”

प्रस्ताव में जम्मू एवं कश्मीर में शांति व सामान्य स्थिति की बहाली के लिए राज्य के सभी वर्गो के लोगों और देश के अन्य हिस्सों से भी योगदान की अपील की गई।

कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में आठ जुलाई को हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकवादी बुरहान वानी के मारे जाने के बाद से कश्मीर घाटी में हिंसा व तनाव व्याप्त है। इस दौरान अब तक 56 लोगों की मौत हो चुकी है।

अलगाववादी नेताओं के बंद के आह्वान के बीच घाटी में कर्फ्यू लगा हुआ है। उपद्रव शुरू होने के बाद से शिक्षण संस्थान, दुकानें, कार्यालयों एवं व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493