नई दिल्ली, 13 अगस्त (आईएएनएस)। ऋण बकाया नहीं चुकाने से संबंधित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की एक शिकायत के बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो(सीबीआई) ने बड़े उद्योगपति विजय माल्या के खिलाफ एक नया मामला दर्ज किया है। यह जानकारी एक अधिकारी ने शनिवार को दी।
सीबीआई के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “एसबीआई की शिकायत पर हमने माल्या के खिलाफ एक मामला दर्ज किया है।”
माल्या से ऋण और ब्याज के रूप में 9,431.65 करोड़ रुपये वसूली के लिए ऋणदाताओं के एक संघ द्वारा सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाने से दो दिन पहले वह लंदन भाग गए।
dharmpath.com dharmpath