भोपाल, 14 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई स्थानों पर रविवार की सुबह से ही बादल छाए हुए हैं।
भोपाल, 14 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई स्थानों पर रविवार की सुबह से ही बादल छाए हुए हैं।
मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के भीतर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
राज्य में मानसून की एक बार फिर सक्रियता बढ़ गई है। रविवार को आसमान पर घने बादल छाने के साथ बारिश हो रही है। शनिवार देर रात शुरू हुआ बारिश का सिलसिला रविवार की सुबह तक जारी रहा।
बीते 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर बारिश दर्ज की गई है।
मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में सागर, रीवा व चंबल संभागों में भारी बारिश का अनुमान जताया है। वहीं कई अन्य स्थानों पर भी बारिश हो सकती है।
राज्य में जारी बारिश से तापमान में भी उतार चढ़ाव का दौर जारी है। रविवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 22 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 24.9 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं शनिवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 26 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 33.7 और जबलपुर का अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
dharmpath.com dharmpath