सरकार 77 करोड़ एलईडी बल्बों के वितरण के लिए प्रतिबद्ध : मोदी

नई दिल्ली, 15 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार का ध्यान ऊर्जा की बचत करना है।

सरकार देश में 77 करोड़ एलईडी बल्बों के वितरण के लिए प्रतिबद्ध हैं।

मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर लाल किले की प्राचीर से कहा, “हम 77 करोड़ और एलईडी बल्बों का वितरण करना चाहते हैं। मैं आप सभी से एलईडी बल्बों का इस्तेमाल करने, ऊर्जा की बचत करने और अपने देश की मदद करने का आग्रह करता हूं।”

उन्होंने कहा कि सरकार ने 350 रुपये के एलईडी बल्ब की कीमत घटाकर 50 रुपये की।

उन्होंने कहा, “मैं यह नहीं पूछना चाहता कि पिछली सरकारों के कार्यकालों के दौरान यह सारा पैसा कहां गया। मैं आपको यह बताकर खुश हूं कि हमने इस तरह के 13 करोड़ बल्बों का वितरण किया है।”

मोदी ने संबोधन में कहा कि उन्होंने जब 2014 में सत्ता संभाली थी, तो 18,000 से अधिक गांवों में बिजली नहीं थी।

उन्होंने कहा, “जब हम सत्ता में आए तो हमने यह फैसला किया कि इन गांवों तक एक हजार दिनों के भीतर बिजली पहुंचनी चाहिए। अभी तक आधा ही समय गुजरा है और 10,000 गांवों तक बिजली पहुंच चुकी है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493