मप्र में भारी बारिश का अलर्ट जारी

भोपाल, 19 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में शुक्रवार को भ्ीा बारिश का दौर जारी है।

मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। राज्य में मानसून की सक्रियता बनी हुई है। शुक्रवार की सुबह से ही बारिश का दौर जारी है।

बीते 24 घंटों में राज्य के विंध्य एवं बुंदेलखंड में भारी बारिश हुई है जिसके चलते जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है। खजुराहो में 139 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

मौसम विभाग ने राज्य में तेज हवाएं चलने के साथ सामान्य से भारी बारिश की संभावना जताई है। रीवा, सतना, पन्ना और छतरपुर में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है।

राज्य में बारिश जारी रहने से तापमान में भी गिरावट आई है। शुक्रवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 21.4 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 24.5 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 23 सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 30.2 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 31.1 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493