पुलिस के मुताबिक, सुरक्षा बलों को भारी नुकसान पहुंचाने के मकसद से बिछाए गए 10 किलो वजनी बारूदी सुरंग बरामद कर ली गई है।
कोंडागांव के एसपी संतोष सिंह ने बताया कि थाना छेड़ीबेड़ा से पुलिस की संयुक्त टीम सघन गश्त सर्चिग के लिए रवाना की गई थी। इसी दौरान पुलिस पार्टी को जान से मारने की नीयत से बिछाई गई 10 किलो वजनी बारूदी सुरंग बरामद की गई है।
उन्होंने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर टिफिन प्रेशर बम को मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया गया।
dharmpath.com dharmpath