इंफाल, 21 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पूर्व उपाध्यक्ष नजमा हेपतुल्ला को रविवार को यहां राजभवन के दरबार हॉल में मणिपुर की 18वीं राज्यपाल के रूप में शपथ दिलाई गई।
मणिपुर उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश राकेश रंजन प्रसाद ने हेपतुल्ला को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह, मंत्रियों और विधायकों के अलावा उच्च पदों पर आसीन सिविल, पुलिस और सैन्य अफसर भी उपस्थित थे।
हेपतुल्ला जुलाई तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिपरिषद की सदस्य थीं। उन्होंने 12 जुलाई को अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था।
हेपतुल्ला ने कहा कि राज्यपाल के तौर पर सबसे पहले वह मणिपुर की सम्पन्न संस्कृति का अध्ययन करेंगी।
dharmpath.com dharmpath