आगरा, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। आगरा केंद्रीय कारा के 2,000 से ज्यादा कैदियों की भूख हड़ताल शुक्रवार को लगातार छठे दिन भी जारी है।
वे 14 साल की सजा पूरी कर चुके कैदियों की तत्काल रिहाई की मांग कर रहे हैं।
भूख हड़ताल पर बैठे करीब छह कैदी बीमार पड़ गए, जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया।
वरिष्ठ अधिकारियों ने गुरुवार को कैदियों से मुलाकात की, जिसके बाद उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की मांग उठाई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस.एच.एम. रिजवी ने कहा कि उनकी मांग सरकार को बता दी गई है और इस पर जल्द फैसला लिए जाने की संभावना है।
इस बीच, कुछ कैदियों ने हड़ताल खत्म करने के लिए उन पर दबाव बनाए जाने की बात कही है। लेकिन उन्होंने कहा कि वे अपनी मांगें पूरी नहीं होने तक हड़ताल खत्म नहीं करेंगे।
dharmpath.com dharmpath