करुणा, त्याग व सेवा की मूर्ति थीं मदर टेरेसा : मुलायम

लखनऊ, 4 सितंबर (आईएएनएस/आईपीएन)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने मदर टेरेसा को संत घोषित किए जाने का स्वागत करते हुए कहा है कि मदर करुणा, त्याग एवं सेवा की मूर्ति थीं, गरीबों और बेसहारा लोगों के लिए तो वे पहले ही संत बन गई थीं।

उन्होंने कहा कि मदर टेरेसा ने मानवता की सेवा में अपने को समर्पित कर दिया था। उन्हें इसके लिए नोबेल पुरस्कार और भारतरत्न भी मिला था। उनकी एक बार मदर टेरेसा की भेंट हुई थी और उन्होंने मदर के त्यागमय जीवन की सराहना की थी।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493