सिलीगुड़ी, 10 सितम्बर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में शनिवार को हाईटेंशन तार से छेड़छाड़ करने के कारण दो हाथियों की मौत हो गई।
बागडोगरा वन रेंज अधिकारी पी.टी. भूटिया ने कहा कि यह घटना उस वक्त हुई, जब 30 हाथियों का झुण्ड सिलीगुड़ी सबडिवीजन के अंतर्गत आने वाले किरणचंद्र चाय बागान के मुख्य लाइन में प्रवेश कर रहा था।
दो हाथियों ने विद्युत पोस्ट को तोड़ दिया और हाई टेंशन तार पर हमला करने लगे, जिससे इलाके में बिजली की स्थिति भी खराब हो गई है।
dharmpath.com dharmpath