आप विधायक अमानतुल्ला के खिलाफ मामला दर्ज (लीड-1)

नई दिल्ली, 10 सितम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक अमानतुल्ला खान के खिलाफ शनिवार को एक प्राथमिकी दर्ज की। खान पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए साली पर दबाव बनाने का आरोप है।

नई दिल्ली, 10 सितम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक अमानतुल्ला खान के खिलाफ शनिवार को एक प्राथमिकी दर्ज की। खान पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए साली पर दबाव बनाने का आरोप है।

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “खान के खिलाफ धारा 354 (महिला की इज्जत के साथ छेड़छाड़ के इरादे से उसे चोट पहुंचाना या उसपर आपराधिक दबाव डालना), धारा 509 (महिला की बेइज्जती के इरादे से शब्दों का इस्तेमाल करना या हरकतें करना), धारा 506 (आपराधिक धमकी), धारा 498ए (किसी महिला के पति का रिश्तेदार उसके साथ क्रूरता करने), और आपराधिक साजिश के तहत मामला दर्ज किया गया है।”

खान ने आप कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में इन आरोपों से इंकार किया, और कहा कि उनका उस महिला से कोई संबंध नहीं रहा है।

साली की ओर से शिकायत किए जाने के बाद खान के खिलाफ दक्षिण दिल्ली के जामिया नगर पुलिस थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493