सिंह ने यह भी कहा कि जिस प्रकार से देश में दलहन फसलों की कीमतें बढ़ रही है, उस हिसाब से समूचे विश्व में दलहन फसलों की सबसे ज्यादा पैदावार हिंदुस्तान में होती है और सबसे ज्यादा खपत भी हिंदुस्तान में ही हो जाती है। इसलिए दलहन के उत्पादन को बढ़ाने और कीमतों को सामान्य करने देश को अभी इंतजार करना पड़ेगा।
राधामोहन सिंह ने विश्वविद्यालय से स्नातक होने वाले 1630, स्नातकोत्तर के 326, पीजी के 26 और 15 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक दिए। उन्होंने रायपुर में कृषि विकास केंद्र व कृषि संग्रहालय का भी शुभारंभ किया। उनके साथ समारोह में प्रदेश के राज्यपाल बरलरामजी दास टंडन, प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, सांसद रमेश बैस, विधायक देवजी भाई पटेल, संसदीय सचिव तोखन साहू, और अतिरिक्त मुख्य सचिव कृषि अजय सिंह उपस्थित थे।
केंद्रीय कृषि मंत्री ने बीएससी कृषि संकाय की निशत प्रवीन, बीटेक कृषि अभियांत्रिकी प्रिया सिन्हा, एमएससी कृषि निशा ए. एक्का, एमटेक कृषि अभियांत्रिकी गौरव कांत निगम, पीएचडी कृषि मनोज कुमार झारिया, बीएससी कृषि नुपुर सैनी, बीएससी उद्यानिकी सीमा डोहरे, बीटेक कृषि अभियांत्रिकी श्वेता यादव, एमएससी कृषि अभिषेक झा, एमटेक कृषि अभियांत्रिकी स्वप्निल चौधरी, पीएचडी कृषि रेणु कुशवाहा। इसके साथ ही डॉ. वीपी शुक्ला मेमोरियल गोल्ड मेडल से बीएससी कृषि निशत प्रवीन, एमएससी कृषि निशा ए एक्का, बीएससी कृषि नुपुर सैनी और एमएससी कृषि अभिषेक झा को स्वर्ण पदक दिया।
dharmpath.com dharmpath