राष्ट्रपति ने माली को राष्ट्रीय दिवस पर बधाई दी

नई दिल्ली, 21 सितम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने बुधवार को माली के उसके राष्ट्रीय दिवस की पूर्व संध्या पर बधाई दी।

माली के अपने समकक्ष इब्राहिम बूबकर केटा को दिए संदेश में राष्ट्रपति मुखर्जी ने कहा, ” सरकार, भारत के लोगों और खुद अपनी तरफ से मैं आपके राष्ट्रीय दिवस के मौके पर आपको, आपकी सरकार को और माली गणराज्य के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। “

उन्होंने कहा, “मुझे विश्वास है कि हमारे मित्रवत द्विपक्षीय संबंध आने वाले सालों में हमारे लोगों के आपसी लाभ के लिए और मजबूत होंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493