मुंबई के पास दिखे संदिग्ध, नौसेना, पुलिस हाई अलर्ट पर

रायगढ़ (महाराष्ट्र), 22 सितम्बर (आईएएनएस)। मुंबई के पास तटीय शहर उरान में कुछ स्थानीय लोगों ने बंदूकों से लैस नकाबपोशों की मौजूदगी की खबर दी है। इसके बाद नौसेना और पुलिस को हाई अलर्ट कर दिया गया है।

नौसेना के एक प्रवक्ता ने कहा, “यह खबर मिलने के बाद नौसेना को हाई अलर्ट कर दिया गया है।”

इससे संबंधित पहली सूचना उरान स्थित करंजा के कुछ स्कूली बच्चों से मिली।

महाराष्ट्र पुलिस महानिदेशक सतीष माथुर ने कहा कि दो बच्चों ने पुलिस को उरान में कुछ संदिग्ध व्यक्तियों की मौजूदगी की सूचना दी थी।

माथुर ने कहा, “एक छात्र ने ऐसा एक व्यक्ति दिखाई देने का दावा किया है, वहीं एक अन्य ने दावा किया कि उसने पांच ऐसे व्यक्तियों को देखा है। इस सूचना के बाद कई एजेंसियां इसकी जांच में जुट गईं हैं।”

यह खबर उरान और नजदीकी इलाकों में जंगल की आग की तरह फैल गई, जिसके बाद स्कूल और कॉलेजों को बंद कर दिया गया।

एहतियातन पूरे उरान शहर में बंद का माहौल हो गया। नवी मुंबई पुलिस आयुक्त, जिला पुलिस और नौसेना अधिकारी छात्रों के दावों की जांच में जुट गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493