अशोकनगर में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, 2 मजदूर मरे, 28 घायल

अशोकनगर, 30 सितंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में शुक्रवार को मजदूरों से भरी एक टैक्टर ट्रॉली के पलट जाने से दो महिला मजदूरों की मौत हो गई है, वहीं 28 अन्य घायल हुए हैं। इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

अशोकनगर के पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह गौर ने आईएएनएस को बताया, “देहात थाना क्षेत्र के लखेरी गांव में मजदूरों को सोयाबीन की फसल की कटाई के लिए ट्रैक्टर टॉली से ले जाया जा रहा था, तभी संतुलन बिगड़ जाने पर सड़क किनारे ट्रॉली पलट गई। इससे उसमें सवार दो महिला मजदूरों गोरा बाई (40) और मुन्नीबाई (41) की मौके पर ही मौत हो गई है।”

गौर के मुताबिक, इस हादसे में कुल 28 मजदूर घायल हुए हैं, जिनमें से एक महिला की हालत गंभीर है। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493