वेंकैया स्वच्छ भारत लघु फिल्मोत्सव के विजेताओं को सम्मानित करेंगे

नई दिल्ली, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री एम. वेंकैया नायडू स्वच्छ भारत लघु फिल्म महोत्सव के विजेताओं को रविवार को आयोजित एक विशेष समारोह में सम्मानित करेंगे। इस अवसर पर सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौर भी उपस्थित रहेंगे।

मंत्रालय की ओर से यहां जारी बयान के अनुसार, स्वच्छ भारत लघु फिल्म महोत्सव का आयोजन सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनफडीसी) ने किया है। एनफडीसी को इस महोत्सव के लिए देश भर से स्वच्छ भारत मिशन विषय पर विभिन्न भाषाओं की कोई 4000 से अधिक फिल्में प्राप्त हुई हैं। इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य लोगों के बीच सफाई के लिए जागरूकता पैदा करना, लोगों को प्रेरित करना और स्वच्छ भारत अभियान में उन्हें हितधारक के रूप में शामिल करना है।

बयान के अनुसार, प्रतियोगिता के निर्णायकों में नाटकों और फिल्मों की प्रतिष्ठित अभिनेत्री और निर्मात्री वाणी त्रिपाठी, पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता गीतांजलि राव और एड गुरु प्रह्लाद कक्कड़ शामिल हैं। निर्णायक मंडल ने 4346 फिल्मों में से 20 फिल्मों की सूची बनाई है।

शीर्ष पर आने वाली 10 फिल्मों के निर्देशकों को 10 लाख रुपये नकद (प्रथम फिल्म), दूसरे नंबर की तीन फिल्मों के लिए पांच लाख रुपये नकद और अंतिम छह फिल्मों को दो-दो लाख रुपये पुरस्कार के रूप में दिए जाएंगे। इसके अलावा 10 फिल्मों को प्रमाणपत्र से सम्मानित किए जाएंगे। महोत्सव में शामिल होने वाले सभी प्रतिभागियों को भागीदारी के प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493