अलगाववादी नेता आसिया अंद्राबी श्रीनगर से गिरफ्तार

श्रीनगर, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर पुलिस ने मंगलवार को अलगाववादी संगठन ‘दुख्तरान-ए-मिल्लत’ की प्रमुख आसिया अंद्राबी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सूत्रों ने कहा कि आसिया भूमिगत हो गई थीं, और वह घाटी में मौजूदा अशांति के दौरान हिंसा भड़काने की साजिश रच रही थीं।

सूत्रों ने कहा कि वह यहां 88 दिनों लंबी अशांति के दौरान भारत-विरोधी और आजादी समर्थक बयान जारी करती रही हैं, जबकि वह कई लंबित मामलों में वांछित हैं।

अंद्राबी उन शीर्ष नेताओं में से हैं, जो अब तक गिरफ्तारी से बचती रही हैं। जबकि यहां नौ जुलाई को हुई हिंसा के बाद से अन्य सभी अलगाववादी नेताओं को घाटी में अशांति के लिए हिरासत में ले लिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493