उप्र : मां-बेटे व बेटी की हत्या, शव अलग-अलग फेंका

पुलिस के मुताबिक, छर्रा थाना क्षेत्र के गांव सतरापुर निवासी इंसार खां अपनी पत्नी दिलावरी, बेटी कौसर और बेटे अजीम समेत परिवार के अन्य लोगों के साथ रहते हैं। शनिवार देर रात बदमाश उनके घर में घुसे और मां व भाई के साथ सोई बहन कौसर को खींचकर ले गए और दुष्कर्म किया।

इसी बीच बेटी के बिस्तर पर न होने पर मां दिलवरी (42) और भाई अजीम (12) जाग गए और आरोपियों को पहचानते हुए विरोध किया। इस पर बदमाशों ने मां-बेटी और बेटे तीनों की हत्या कर दी। बदमाशों ने बेटी का निर्वस्त्र शव घर में ही छोड़ गए, वहीं मां का शव गांव भौंनई के पास और अजीम का शव सिंहावली के पास खेतों में फेंककर चलते बने।

रविवार सुबह जब परिजन जागे तो कौसर का निर्वस्त्र शव देख चीखने-चिल्लाने लगे। उनकी आवाज सुनकर आए ग्रामीणों ने मां व बेटे को खोजना शुरू किया। तभी पास के दोनों गांवों से मां-बेटे के शव पड़े होने की सूचना मिली तो परिजन वहां पहुंचे और शवों की शिनाख्त की।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं लोग हत्या के पीछे चुनावी रंजिश बता रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493