घायलों में चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया है। हादसे की बाद सूचना मिलते ही भदोही के बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के जिलाध्यक्ष लल्लू प्रसाद गौतम मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को अस्पताल पहुंचवाया।
बताया जाता है कि लखनऊ में आयोजित बसपा की रैली में मिर्जापुर जिले के छानबे विधानसभा के पतरा कला भेड़ा गांव की बोलेरो गई थी। बोलेरो सवार सभी लखनऊ से वापस मिर्जापुर लौट रहे थे। बोलेरो राष्ट्रीय राजमार्ग के ऊंज थाना अंतर्गत सुफी नगर के समीप खड़ी एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर का कारण बोलेरो चालक को झपकी आना बताया गया।
हादसे के बाद बोलेरो चालक फरार हो गया है। इस हादसे में पतराकला भेड़ा गांव निवासी पूर्व प्रधान हौसला प्रसाद उर्फ हाकिम (55) की मौके पर मौत हो गई। जबकि इसी गांव निवासी राजेश कुमार (28), प्रेमा देवी (40), धनपत्ती देवी (40), राजकुमार (52), शोभनाथ (60), चिरौजी देवी (32), संता (55), राम प्रसाद (50), कल्लू (40), लखपत्ति (55), भन्नू (40), तीजा (35) घायल हो गई है।
वहीं राजेश कुमार, प्रेमा देवी, धनपत्ती व शोभनाथ की हालत गंभीर बताई गई है। सभी घायलों को वाराणसी के बीएचयू रेफर किया गया है।
dharmpath.com dharmpath