ओडिशा : सेल्फी लेते सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत

भुवनेश्वर, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। ओडिशा के गजापति जिले के पिकनिक स्पॉट पर एक 25 वर्षीय इंजीनियर की सेल्फी लेते हुए नदी में गिरने से मौत हो गई।

पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी कि परालाखेमुंडी के राकेश पटनायक की बुधवार को पिकनिट स्पॉट पर सेल्फी लेते हुए पेड़ से महेंद्रतनाया नदी में गिरने से मौत हो गई।

हादसे के बाद फायर ब्रिगेड कर्मियों ने जल्द ही तलाशी अभियान चलाया।

परालाखेमुंडी पुलिस स्टेशन के निरीक्षक बाबुली नायक ने कहा, “उसका शव गुरुवार सुबह घटनास्थल से लगभग 100 मीटर की दूरी से बरामद किया गया।”

नायक ने कहा कि पुलिस ने घटना के संबंध में ‘अप्राकृतिक मौत’ का मामला दर्ज कर लिया है।

राकेश बेंगलुरू में एक आईटी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम करता था और वह दशहरा की छुट्टियां मनाने परालाखेमुंडी आया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493