साइकिल यात्रियों ने जयपुर को प्रदूषण मुक्त बनाने का संदेश दिया

जयपुर, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। जयपुरवासियों के लिए रविवार की सुबह कुछ अलग और खास रही। 200 से ज्यादा साइकिल यात्री पर्यावरण को स्वच्छ और जयपुर को स्मार्ट सिटी बनाने के संदेश के साथ जयपुर की सड़कों से गुजरे।

साइकिल यात्रियों ने संदेश दिया कि अगर आप कार या मोटरसाइकिल के बजाए साइकिल इस्तेमाल करेंगे तो शहर में होने वाले प्रदूषण में कमी आएगी। इससे शहर स्वच्छ बनेगा और स्मार्ट सिटी बनाने की दिशा में आगे बढ़ेगा।

जयपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वी. सरवन कुमार ने कहा कि रविवार सुबह 6.30 बजे साइकिलिंग राइड कार्यक्रम आयोजित किया गया। साइकिलिस्ट एसएमएस स्टेडियम से शुरू होकर रामबाग सर्किल, बिड़ला मंदिर, गांधी सर्किल से होते हुए जवाहर सर्किल पहुंचे।

इस दौरान साइकिल यात्रियों ने शहर में साइकिलिंग को बढ़ावा दिया और लोगों को प्रदूषण से होने वाले नुकसान से बचने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की शुरुआत में स्वायत्त शासन विभाग के प्रमुख शासन सचिव डॉ. मनजीत सिंह ने साइकिल यात्रियों को तिरंगा दिखाकर रवाना किया।

यह आयोजन जयपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड, नगर निगम जयपुर और जयपुर साइकिल क्लब द्वारा आयोजित किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493