घटना की सूचना मिलते ही मंगलवार की सुबह सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए तथा क्षेत्रीय विधायक सिबगतुल्लाह अंसारी, जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री, पुलिस अधीक्षक रविशंकर छवि, प्रभारी कोतवाल श्रीप्रकाश त्रिपाठी सैकड़ों पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया तथा मंदिर के मरम्मत का भी आश्वासन दिया।
पुलिस अधीक्षक रविशंकर छवि ने बताया कि मंदिर के पुजारी की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। जांच के दौरान जो भी लोग दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विधायक सिबगतुल्लाह अंसारी ने बताया कि किसी शरारती तत्वों ने माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की है। इस कार्य की घोर निंदा की जाती है। उन्होंने कहा कि मंदिर का मरम्मत शुरू हो गया है।
dharmpath.com dharmpath