वाइस एडमिरल घोरमड़े ने नौसेना संचालन महानिदेशक का पदभार संभाला

नई दिल्ली, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। वाइस एडमिरल एस.एन.घोरमड़े ने यहां रक्षा मंत्रालय स्थित एकीकृत मुख्यालय में शुक्रवार को नौसेना संचालन महानिदेशक का कार्यभार संभाल लिया।

वह राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए), नवल वार कॉलेज में यूनाइटेड स्टेट्स नवल स्टाफ कॉलेज, न्यूपोर्ट, रोड आइलैण्ड से स्नातक हैं। उन्हें एक जनवरी, 1984 को भारतीय नौसेना में बहाल किया गया था।

घोरमड़े आईएनएस ब्रह्मपुत्र, आईएनएस निरीक्षक तथा आईएनएस अलेप्पी की कमान संभाल चुके हैं।

वाइस एडमिरल को वर्ष 2007 में राष्ट्रपति ने नौसेना मेडल से सम्मानित किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493