भोपाल, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में शुक्रवार को मौसम साफ होने से धूप खिली हुई है।
मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में मौसम के शुष्क रहने की संभावना जताई है।
राज्य में शुक्रवार की सुबह चली हवाओं ने ठंड बढ़ा दी, वहीं खिली धूप ने मौसम को सुहावना बना दिया।
बीती रात पिछले दिनों के मुकाबले कहीं ज्यादा ठंडी रही। एक तरफ जहां रातें ठंडी होने लगी हैं, वहीं दिन में धूप की तल्खी परेशान कर देती है। मौसम में आ रहे बदलाव के चलते जहां रात के तापमान में गिरावट आ रही है, वहीं दिन के तापमान में उछाल आया है।
मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में मौसम शुष्क रहने के साथ ठंड में बढ़ोत्तरी की संभावना जताई है।
राज्य के मौसम भी बदल का दौर जारी है। शुक्रवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 15.2 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 14.5 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 31 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 32.6 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा।
dharmpath.com dharmpath