उप्र : राज्यपाल ने बच्चों के साथ मनाई दिवाली

राज्यपाल ने बधाई देते हुए कहा कि प्रकाश का पर्व सबको आनंद एवं खुशियां दें। कोशिश करें कि दिवाली के आनंद के साथ-साथ पर्यावरण की भी रक्षा हो।

उन्होंने कहा कि यह प्रशंसा की बात है कि समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता आई है और लोग प्रदूषण रहित दिवाली मनाने की कोशिश करते हैं।

इससे पहले प्रदेश के मुख्य सचिव राहुल भटनागर, पुलिस महानिदेशक जावीद अहमद, प्रमुख सचिव सूचना नवनीत सहगल, पूर्व लोकायुक्त न्यायूमूर्ति एनके मेहरोत्रा, जिलाधिकारी सत्येन्द्र सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजिल सैनी, लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति एस.बी. निम्से सहित कई विश्वविद्यालयों के कुलपति एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी राज्यपाल से मिले और उन्हें दिवाली की बधाई दी।

राज्यपाल की पत्नी कुंदा नाईक ने राजभवन के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से भेंटकर दिवाली की बधाइयों का आदान-प्रदान किया। उन्होंने राजभवन उद्यान के कर्मचारियों को उपहार में आटा व मिठाई दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493