थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव नगला मोती (बरवाना) निवासी 22 वर्षीय जितेंद्र कुशवाहा, 23 वर्षीय रवि शर्मा, 18 वर्षीय पंकज कुमार व 22 वर्षीय बंटी अहेरिया करीब चार दिन पूर्व गांव से गेंदा के फूलों को लेकर फरीदाबाद (हरियाणा) व्यापार करने गए थे।
जितेंद्र व बंटी बाइक पर सवार थे। फरीदाबाद के बाटा चौक पर डिबुआ कालोनी के पास एक ट्रक ने दोनों को रौंद दिया। हरियाणा पुलिस ने दोनों युवकों को तत्काल एम्स के ट्रॉमा सेंटर भिजवाया। उपचार के दौरान अस्पताल में दोनों युवकों की मौत हो गई। घटना की सूचना गांव आते ही युवकों के परिजनों में भारी कोहराम मच गया। युवकों के परिजन फरीदाबाद रवाना हो गए।
dharmpath.com dharmpath