उप्र : मासूम दलित छात्रा का शव मिला, दुष्कर्म कर हत्या का शक

बीसलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी आठ साल की मासूम बच्ची गांव के ही एक स्कूल में कक्षा तीन की छात्रा थी। रोज की तरह गुरुवार को वह अपनी चार साल की बहन के साथ स्कूल गई थी। कुछ ही देर बाद वह घर लौटी और मां को पिं्रसिपल द्वारा फीस मांगे जाने की बात कही। मां ने पिता के घर पर नहीं होने की बात कहते हुए उसे स्कूल जाकर पिता का मोबाइल नंबर पिं्रसिपल को देने को कहा, जिसके बाद छात्रा स्कूल चली गई।

गुरुवार शाम छोटी बहन स्कूल से घर आई लेकिन बड़ी बहन नहीं लौटी, जिस पर मां ने छात्रा के बारे में जानकारी की, लेकिन छोटी बेटी कुछ नहीं बता सकी। परिजनों ने छात्रा को तलाशा, लेकिन उसकी कोई जानकारी नहीं मिली।

परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। शुक्रवार सुबह गांव के ही गन्ने के खेत में किशोरी का अर्धनग्न शव पड़ा मिला। इससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, किशोरी के गले और आंख पर चोट के निशान हैं।

सूचना पर इंस्पेक्टर ए.के. सिंह, सीओ हरीश चंद्र और एसडीएम बी.पी. सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। पिता ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493