ग्रामीणों को नकदी की आपूर्ति सुनिश्चित करे केंद्र : ओडिशा

भुवनेश्वर, 14 नवंबर (आईएएनएस)। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सोमवार को केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली से अनुरोध किया कि वे यह सुनिश्चित करें की गांव में रहने वाली आम जनता को नकदी की समस्या न हो।

मुख्यमंत्री ने जेटली को पत्र लिखकर कहा, “विमुद्रीकरण और उसके बाद नकदी निकासी पर लगी सीमा के संदर्भ में मैं इस बात से चिंतित हूं कि ग्रामीण नागरिकों को नकदी की समस्या से परेशान न होना पड़े।”

पटनायक ने कहा कि ओडिशा के 6,238 ग्राम पंचायतों में से 4,400 ग्राम पंचायतों में बैंक की शाखाएं ही नहीं हैं।

पटनायक ने कहा, “दूसरे शब्दों में 70 फीसदी ग्राम पंचायतों में रहने वाली 1.65 करोड़ की आबादी, जो राज्य की कुल ग्रामीण आबादी का 47 प्रतिशत है, के पास बैंकिंग की पर्याप्त सुविधा ही नहीं है।”

उन्होंने कहा कि ऐसे ग्रामीणों को वृद्धावस्था पेंशन, मनरेगा से भुगतान और वजीफा जैसी सुविधाएं मिलती रहनी चाहिए।

इसके अलावा बैंक की शाखाओं को बिना किसी परेशानी के इन इलाकों में ग्रामीणों को नकदी निकालने और पुराने नोट बदलने की सुविधा मुहैया करानी चाहिए।

पटनायक ने कहा कि इसमें राज्य सरकार हरसंभव मदद करेगी और जरूरी सभी अवसंरचनाएं मुहैया कराएगी।

उन्होंने कहा, “वृद्धावस्था पेंशन जैसी सुविधाओं में सरकार की ओर से दी गई छूट के अलावा मैं आपसे यह आरबीआई और अन्य बैंकों को यह निर्देश देने का भी आग्रह करता हूं कि वे बैंक की सुविधा से विहीन इन ग्रामीण इलाकों में तत्काल मोबाइल बैंकिंग सेवा शुरू करें और अस्थायी बैंक शाखाएं खोलें।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493