विधानसभा के पहले ही दिन मरवाही विधायक अमित जोगी, आरके राय और सियाराम कौशिक एक बैलगाड़ी में सवार होकर विधानसभा पहुंचे। जब उन्हें वहां पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने अंदर जाने नहीं दिया, तो तीनों विधायक बाहर रुककर विशेषाधिकार हनन का आरोप लगाते रहे।
विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष के नाम लिखी चिट्ठी में लिखा है कि उन्होंने कोई नियम नहीं तोड़ा है, बैलगाड़ी को रोकना प्रदेश के 70 लाख किसानों का अपमान है। विधायकों ने मांग की है कि बैलगाड़ी को रोकने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
नाराज विधायकों ने ऑगस्टा हेलिकॉप्टर और नोटबंदी पर भी सवाल उठाए। मरवाही विधायक अमित जोगी ने कहा कि भ्रष्टाचार के उड़ते-फिरते नमूने ऑगस्टा हेलिकॉप्टर पर रोकटोक नहीं तो छत्तीसगढ़ के इमानदार किसान भाइयों की सवारी पर रोक क्यों?
dharmpath.com dharmpath