बिहार के मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख मुआवजे की घोषणा

पटना, 20 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कानपुर ट्रेन हादसे में बिहार के रहनेवाले मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने इस घटना पर दुख जताते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कानपुर के ट्रेन हादसे में बिहार के रहने वाले मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की है। यह राशि मुख्यमंत्री राहत कोष से दी जाएगी।

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के कानपुर के पास पुखरायां में रविवार तड़के इंदौर-पटना एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे में 100 से अधिक यात्रियों की मौत हो गई है जबकि 150 से ज्यादा यात्री घायल हो गए हैं।

रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि अब तक मिली सूचना के अनुसार, इस हादसे में बिहार के पांच लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि नौ के लापता होने की खबर है। मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493