मणिपुर : तीन विस्फोटों में एक की मौत, 3 घायल

इंफाल , 20 नवंबर (आईएएनएस)। बम विस्फोट की रविवार को हुई तीन अलग-अलग घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।

यह विस्फोट सोमवार से शुरू हो रहे अंतर्राष्ट्रीय संगाई महोत्सव से पहले हुआ है। इसे लेकर इंफाल में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

पहला विस्फोट सुबह आठ बजे सिंग्जमी में हुआ। इसमें बिहार के रहने वाले विनोद राय की मौत हो गई। राय की रद्दी की दुकान घटना स्थल के पास थी।

ऑल इंडिया रेडियो परिसर में शाम को 5.14 बजे हथगोले फेंके जाने से सीआरपीएफ के दो जवान घायल हो गए।

एक अन्य विस्फोट में रक्षा शाखा के जनसंपर्क कार्यालय के पास 5 बजे हुए विस्फोट में असम राइफल्स का एक जवान घायल हो गया।

मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह ने हिंसा की निंदा की है। सिंह ने आईएएनएस से कहा कि हिंसा की घटनाएं संगाई महोत्सव में भारत और विदेश से आने वाले प्रतिनिधियों को गलत संदेश देंगी।

अब तक किसी ने विस्फोटों की जिम्मेदारी नहीं ली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493