तमिलनाडु में अन्नाद्रमुक ने सभी 3 सीटें जीतीं

चेन्नई, 22 नवंबर (आईएएनएस)। तमिलनाडु की सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक ने तीन विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव में मंगलवार को सभी सीटों पर जीत हासिल की है। इसके लिए मुख्यमंत्री और पार्टी प्रमुख जे. जयललिता ने मतदाताओं की दरियादिली के लिए धन्यवाद जाहिर किया है।

तमिलनाडु के थिरुप्परनकुंदरम, अरवाक्कुरिची और तंजावुर में शनिवार को मतदान हुआ था। इन सीटों पर दूसरे दल भी चुनावी मैदान में थे, लेकिन मुख्य मुकाबला अन्नाद्रमुक और द्रमुक के बीच था।

अरवाक्कुरिची से अन्नाद्रमुक के वी. सेंथिल बालाजी ने द्रमुक के के.सी.पलानिसामी को हराया, जबकि थिरुप्परनकुंडरम में अन्नाद्रमुक के ए.के. बोस ने द्रमुक के पी. सरवन को हराया।

तंजावुर में अन्नाद्रमुक के एम. रंगासामी ने द्रमुक के अंजुगम भूपति को हराया।

थिरुप्परनकुंडरम सीट पर उपचुनाव अन्नाद्रमुक के विधायक सेनीवेल की मृत्यु हो जाने की वजह से कराना पड़ा है।

एक बयान में जयललिता ने कहा कि अस्पताल में होने के बावजूद चुनाव में जीत ने उन्हें अपार खुशी और उत्साह दिया है।

जयललिता ने कहा, “इससे सिद्ध हो गया है कि लोग उनके पक्ष में हैं।”

इन तीन सीटों पर विजय के बाद अन्नाद्रमुक की 234 सदस्यीय विधानसभा में विधायकों की संख्या 136 से ऊपर हो गई है। द्रमुक के विधानसभा में 89 सदस्य, कांग्रेस के आठ और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग का एक सदस्य है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493