लड़की की शिक्षा से होता है पूरा परिवार शिक्षित : रवीना टंडन

रवीना गुरुवार को लखनऊ में सिटी मोंटेसरी स्कूल की कानपुर रोड कैंपस में आयोजित ‘आईएससी एवं आईसीएसई प्रिंसिपल्स कान्फ्रेंस’ के 59वें वार्षिक सम्मेलन में बोल रही थीं। उन्हांेने कहा, “लड़कियों के शिक्षित होने से जनसंख्या विस्फोट भी नियंत्रित रहेगा। इसके साथ ही देश एवं दुनिया की सामाजिक-आर्थिक परिस्थितियां भी बेहतर होंगी।”

इससे पहले मॉरीशस की राष्ट्रपति अमीना गरीब फकीम ने दीप प्रज्‍जवलित कर सम्मेलन के दूसरे दिन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर फकीम ने कहा, “भारत एवं मॉरीशस के मध्य बहुत मधुर संबंध हैं। यह संबंध हमेशा बरकरार रहें। वर्तमान शिक्षा विद्यार्थियों का सर्वागीण विकास करने वाली होनी चाहिए।”

प्रख्यात वक्ता सिमरजीत सिंह ने ‘डीमिस्टिफाइंग ट्रांसफार्मेशनल लीडरशिप’ विषय पर बोलते हुए सफल लीडर बनने हेतु मार्गदर्शन दिया। सिमरजीत ने कहा कि नेतृत्व करने के लिए मानवीय गुणों का होना आवश्यक है।

इस मौके पर छात्रों ने प्रार्थना गीत एवं समूह नृत्य की प्रस्तुतियों से ऑडिटोरियम में आध्यात्मिक समा बांधा। सांस्कृतिक प्रस्तुति ‘लखनऊ हम पर फिदा, हम फिदा-ए-लखनऊ’ ने भी सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

गौरतलब है कि एसोसिएशन ऑफ स्कूल्स फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (एएसआईएससी) के तत्वावधान में ‘आईएससी एवं आई.सी.एस.सी. प्रिंसिपल्स के 59वें वार्षिक सम्मेलन’ का आयोजन 23 से 25 नवंबर तक किया जा रहा है। इस सम्मेलन में देश भर के आईएससी एवं आई.सी.एस.सी. स्कूलों के लगभग 1500 प्रधानाचार्य व शिक्षाविद् भाग ले रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493