एक व्यक्ति ने लोकसभा में कूदने की कोशिश की

नई दिल्ली, 25 नवंबर (आईएएनएस)। लोकसभा में शुक्रवार को एक व्यक्ति ने कूदने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने उसे काबू कर लिया।

लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने सदन से कहा कि व्यक्ति की पहचान राकेश बघेल के रूप में हुई है, जिसे पूछताछ के लिए सुरक्षा कर्मी ले गए। वह मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले का रहने वाला है।

महाजन द्वारा लोकसभा की कार्यवाही दोपहर तक स्थगित किए जाने के बाद करीब 11.20 बजे बघेल ने लोकसभा में कूदने की कोशिश की।

अध्यक्ष ने इस मामले में सदन का मत जानना चाहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493