लखनऊ, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने मंगलवार को तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता के निधन पर शोक प्रकट किया।
लखनऊ, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने मंगलवार को तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता के निधन पर शोक प्रकट किया।
उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री ने अपनी पार्टी की ओर से जारी एक संदेश में दिवंगत ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) नेता को ऐसी ‘मशहूर, दूरदर्शी और योग्य प्रशासक’ बताया, जिन्होंने गरीबों, पिछड़ों और समाज के वंचित वर्ग के लिए काम किया।
मायावती ने जयललिता के प्रशंसकों, समर्थकों और परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
जयललिता का रविवार को दिल का दौरा पड़ने के बाद सोमवार रात को निधन हो गया। वह 68 साल की थीं।
dharmpath.com dharmpath