जयललिता को श्रद्घांजलि देने चेन्नई जाएंगे केजरीवाल

नई दिल्ली, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तमिलनाडु की दिवंगत नेता जे. जयललिता को श्रद्घांजलि देने के लिए मंगलवार को चेन्नई जाएंगे। आधिकारिक सूत्रों ने यह कहा।

नई दिल्ली, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तमिलनाडु की दिवंगत नेता जे. जयललिता को श्रद्घांजलि देने के लिए मंगलवार को चेन्नई जाएंगे। आधिकारिक सूत्रों ने यह कहा।

केजरीवाल अपराह्न् करीब 12.30 बजे चेन्नई पहुंचेंगे और दिवगंत एआईएडीएमके नेता को श्रद्धांजलि देने के लिए राजाजी हॉल पहुचेंगे।

केजरीवाल ने सोमवार रात को जयललिता के निधन पर शोक प्रकट करते हुए ट्वीट किया, “अम्मा के निधन के बारे में सुनकर बेहद दुख हुआ। बेहद बेहद लोकप्रिय नेता। आम आदमी की नेता। उनकी आत्मा को शांति मिले।”

जयललिता का सोमवार रात को 11.30 बजे निधन हो गया, जिससे राज्य में शोक की लहर है। वह 68 वर्ष की थीं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493