पंजाब, हरियाणा में घना कोहरा छाया

चंडीगढ़, 8 दिसम्बर (आईएएनएस)। हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में गुरुवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिसके कारण दोनों राज्यों में जनजीवन प्रभावित हुआ।

चंडीगढ़, 8 दिसम्बर (आईएएनएस)। हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में गुरुवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिसके कारण दोनों राज्यों में जनजीवन प्रभावित हुआ।

दोनों राज्यों में कई स्थानों पर दृश्यता घटकर 50 मीटर से भी कम रह गई थी और ज्यादातर स्थानों पर न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी रही। कुछ जगहों पर यह 5.5 डिग्री से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

घने कोहरे के कारण सड़क, रेल और हवाई सेवाएं भी प्रभावित हुईं।

हरियाणा के अंबाला और करनाल और पंजाब के अमृतसर और पटियाला में दृश्यता 50 मीटर से भी कम रही।

अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल के एक अधिकारी ने बताया कि पंजाब की 553 किलोमीटर लंबी अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर करीब शून्य दृश्यता के साथ घना कोहरा छाया रहा।

अमृतसर से दिल्ली को जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग 1 भी कोहरे के कारण प्रभावित हुआ। अंबाला और हरियाणा तथा दिल्ली की कुंडली सीमा के बीच एनएच 1 पर कई इलाकों में घना कोहरा छाए होने की सूचना है।

गुरुग्राम, फरीदाबाद, झज्जर, हिसार, भिवानी, सोनीपत, पानीपत, करनाल और रोहतक जिलों समेत हरियाणा में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के कई हिस्सों में मध्यम से घना कोहरा छाए होने की सूचना है।

रेलवे अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली और कुछ अन्य स्थानों पर आने और जाने वाली कुछ रेलगाड़ियां भी कोहरे के कारण देरी से चल रही हैं।

पंजाब में अमृतसर, लुधियाना, भटिंडा, संगरूर, कपूरथला और जालंधर जिलों में कोहरा छाए होने की सूचना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493