छग : इलेक्ट्रिक लोको शेड में खड़ी मॉकड्रिल बोगी में आग

सूचना पाकर चरोदा आरपीएफ और जीआरपी की टीम घटनास्थल पहुंची। मौके पर पहुंची चरोदा जीआरपी की टीम मामले की जांच कर रही है।

गौरतलब है कि रेलवे यार्ड चरोदा में इलेक्ट्रिक लोको जनरल कार्यालय के पीछे की ओर यार्ड की लाइन है, इसमें यात्री ट्रेन के कंडम कोच व मालगाड़ी के डिब्बे अलग-अलग रखे हैं। इनमें से ही एक कोच में शनिवार की शाम लगभग चार बजे आग की तेज लपटें उठने लगीं। पास ही स्थित इलेक्ट्रिक लोको शेड व मेमो शेड के कर्मचारियों की नजर इस पर पड़ी, जिसके बाद इलेक्ट्रिक लोको शेड के सिविल डिफेंस टीम के सदस्यों ने आग को बुझाया।

इस दौरान आग से कोच के भीतर की शीट जल चुकी थी। शाम 4.30 बजे बीएसपी का फायर ब्रिगेड पहुंचा, तब तक आग पर काबू पा लिया गया था। अंदेशा जताया जा रहा है कि किसी की शरारत की वजह से यह आग लगी है।

इस संबंध में रेलवे के जनसंपर्क विभाग ने किसी तरह की हानि से इनकार किया है। पुलिस फिलहाल इसे असामाजिक तत्वों की हरकत मानकर चल रही है, लेकिन सच क्या है, यह जांच के बाद ही पता चलेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493