उप्र: अखिलेश की बगावत के बाद 68 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी

लखनऊ, 30 दिसम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले समाजवादी पार्टी (सपा) की अंदरूनी कलह के बीच पार्टी दो धड़ों में बंटती नजर आ रही है।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव से मुलाकात के बाद 235 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी जिसके बाद ह देर रात उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव ने पार्टी के 68 अन्य उम्मीदवारों की भी दूसरी सूची जारी की।

इससे पहले बुधवार को मुलायम-शिवपाल पहले ही 325 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की गई थी। प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल की ओर से अब तक 393 उम्मीदवारों की घोषणा हो चुकी है। अब केवल 10 सीटें बची हैं जिन पर उम्मीदवारों की घोषणा होनी बाकी है।

ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा की 403 सीटें हैं और अगले कुछ दिनों में यहां चुनावों की घोषणा हो सकती है।

अखिलेश अब अपनी टीम के भरोसे चुनावी जंग जीतना चाहते हैं। उन्होंने हर उस दावेदार को टिकट दे दिया है जिसे सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने खारिज कर दिया था। कई सीटों पर तो सपा से दो-दो प्रत्याशी हो गए हैं।

अखिलेश की सूची में मंत्री पवन पांडेय अयोध्या से नामित हैं तो बेनी के बेटे के खिलाफ रामनगर से अरविंद सिंह गोप ताल ठोकेंगे। मुरादाबाद की तो कई सीटों पर अखिलेश खेमे ने समान्तर प्रत्याशी घोषित कर दी। अखिलेश की सूची में गोसाईंगज फैजाबाद से विधायक अभय सिंह का नाम भी है। मुलायम शिवपाल समर्थक अतीक अहमद, रामपाल यादव समेत कई विधायकों को अखिलेश ने अपनी सूची में नहीं रखा है। अखिलेश ने अपने समर्थकों को अलग से चुनावी मैदान में उतरने का कहा है।

मुरादाबाद ग्रामीण में शौलत अली अखिलेश के प्रत्याशी हैं तो शमीमुल हक मुलायम की सूची में हैं। मुरादाबाद नगर में सपा ने हुमायूं कदीरा अंसारी का नाम तय किया तो अब वहीं से यूसुफ अंसारी भी प्रत्याशी हो गए हैं।

अमरोहा की धनौरा से उर्वशी सिंह के बाद अब जगराम सिंह प्रत्याशी हो गए है। यहीं की नौगात सादात से अबरार अहमद के बाद अशफाक अली खां भी प्रत्याशी हैं। छर्रा से तेजवीर सिंह के अलावा मुख्यमंत्री राकेश कुमार को लाया गया हैं। मलिहाबाद से इंदल कुमार रावत अपनी सीट पर प्रत्याशी हो गए। लखनऊ उत्तरी से सपा ने खाली छोड़ी थी।

अखिलेश ने मंत्री अभिषेक मिश्र को प्रत्याशी बना दिया। सुल्तानपुर सदर से विधायक अरुण वर्मा को सीएम ने टिकट दे दिया है। असल में अखिलेश की सूची में मौजूदा 171 विधायकों का नाम है। और जहां सपा के विधायक नहीं है, वहां से 64 प्रत्याशियों का नाम अखिलेश यादव ने अपनी सूची में जारी किया है। मुख्यमंत्री अखिलेश ने इन लोगों से चुनाव की तैयारी करने को कहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493