पड़ोसी ने दंपति की गोली मारकर की हत्या, गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक थाना विजयनगर में रहले वाले बलबीर गौतम और उनकी पत्नी ममता गौतम की पड़ोस में मनोज गुप्ता रहते हैं। मनोज गुप्ता से दम्पति की किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी। बताते हैं कि कल जब दंपति ने दीवार पर रजाई सुखाने के लिए डाली तो उसका कुछ हिस्सा पड़ोसी की दीवार पर चला गया। जिससे गुस्सा होकर पड़ोसी मनोज ने रजाई गद्दे फाड़ डाले।

इस बात पर मनोज और दंपति में खूब झगड़ा हुआ, जो इतना बढ़ गया कि मनोज ने घर से तमंचा लाकर उससे दंपति बलबीर और उनकी पत्नी को गोली मार दी। दोनों को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मनोज ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493