दिल्ली में पारा तेजी से लुढ़का

नई दिल्ली, 12 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह धुंध छाई रही। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, “आज आंशिक बदली छाई रहेगी। दिनभर हल्की धुंध रह सकती है।”

राजधानी में अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता 100 फीसदी जबकि दृश्यता 800 मीटर रही।

यहां अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 17.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्ली और उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में घने कोहरे की वजह से कुल 26 रेलगाड़ियां निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं।

आईएमडी अधिकारी के मुताबिक, “कोहरे की वजह से आठ रेलगाडियों के समय में फेरबदल किया गया है जबकि सात रेलगाड़ियां रद्द कर दी गई हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493